सिंगरौली के थाना कोतवाली क्षेत्र में बलियरी डेम के पास भटक रहे 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, सूचना 06-08-2026 को दोपहर 02 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात प्रधान आरक्षक 442 रामकृष्ण बागरी तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे से बातचीत कर उसकी पहचान करने का प्रयास किया।

बालक अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था। डायल-112 जवानों ने बच्चे की जानकारी प्राप्त कर, तलाश उपरांत उसके परिजनों का पता लगाया। इसके बाद बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत माता के सुपुर्द किया।