✦
मुरैना के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत ललौर फाटे के पास एक 06 वर्षीय बालिका मिली है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08/09/2026 को रात्रि 08 बजे प्राप्त हुई। प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक रघुनाथ सिंह भदौरिया एवं पायलट प्रदीप शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। आसपास पूछताछ करने पर परिजन की जानकारी मिली। डायल-112 जवानों द्वारा बच्ची के परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलवाया गया। थाने में बच्ची की पहचान एवं सत्यापन उपरांत उसे उसके पिता तथा बुआ के सुपुर्द किया गया। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने डायल-112 सेवा की सराहना की एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद व्यक्त किया।