✦
विदिशा के थाना देहात गंज बासौदा क्षेत्र में एक 03 वर्षीय मासूम बच्चा घर से निकलकर रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08-09-2026 को रात्रि 08:20 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल देहात गंज बासौदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 टीम के आरक्षक पुष्पेंद्र यादव एवं पायलट नाजिम हुसैन ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बालक को साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश शुरू की कुछ देर बाद बालक के घर की जानकारी मिली। डायल-112 जवान बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर उसके घर पहुँचे। जहाँ बालक द्वारा पहचान व सत्यापन परिजन के सुपुर्द किया।