✦

टीकमगढ़ जिले के थाना जतारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लार में एक टाटा पंच गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई है, जिसमें चालक गाड़ी के अंदर ही फंस गया था। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-09-2026 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना जतारा में तैनात डायल-112 एफआरव्ही-01 वाहन को तत्काल मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक अरविंद यादव एवं पायलट सोनू रजक ने बताया कि टाटा पंच गाड़ी नदी में गिरी हुई थी और चालक उसमें फंसा हुआ था। डायल-112 जवानों ने तत्परता से स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्रवाई से समय पर मदद मिलने के कारण चालक की जान बच सकी।