Published: 10 Sep 2026, 11:00 AM
✦
पन्ना के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जनवार गाँव में एक 10 वर्षीय बालक मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 09/09/2026 को रात्रि 08:52 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक राहुल सिंह एवं पायलट हीरा यादव ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपनी सुरक्षा में लिया। जो अपने घर का रास्ता भटक गया है। डायल-112 जवानों द्वारा बालक से स्नेहपूर्वक पूछने पर उसने बताया कि वह पन्ना में पहाड़ कोटी मोहल्ला का रहने वाला है, और परिजन की डांट से नाराज होकर घर से निकला था। बालक द्वारा बताए गए पते के अनुसार उसे एफआरवी वाहन से साथ लेकर ग्राम पन्ना में पहाड़ कोटी मोहल्ला पहुँचे। जहाँ बालक की पहचान और सत्यापन के उपरांत उसे सुरक्षित परिजन के सुपुर्द किया गया। साथ ही डायल-112 जवानों द्वारा परिजनों को समझाईश दी गई।