✦
इंदौर जिले के थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र नगर ब्रिज के पास एक 05 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/09/2026 को रात्रि 10:27 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ आरक्षक रामबहादुर पटेल, आरक्षक भील सिंह एवं पायलट अंकित यादव ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, बालिका परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की जानकारी नही मिलने पर बालिका को थाना लेकर आये। थाना स्टाफ द्वारा बालिका के परिजन का पता कर, संपर्क किया गया और उन्हें थाना बुलाया गया। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।