✦
भोपाल के थाना कोहेफिजा क्षेत्र मे कोहेफिजा में विद्युतमंडल के पास एक 04 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/09/2026 को शाम 04:32 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोहेफिजा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुनील एवं पायलेट रवि यादव ने मौके पर पहुँचकर 04 वर्षीय बालक को संरक्षण में लिया। बालक अपने परिजन की जानकारी नहीं दे पा रहा था, डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर, कुछ देर बाद बालक के परिजन बालक को ढूँढ़ते हुए मिले। जहाँ बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक परिजन के साथ स्टेडियम में आया था, साथ छूट जाने से रास्ता भटक गया ।