✦
सागर के थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 12-09 -26 मध्य रात्रि 12:40 बजे गस्त के दौरान एफआरव्ही 25 को पंढरपुर गाँव मंदिर के पास एक 14 वर्षीय बालक अकेला बैठा मिला, जानकारी लेने पर पता चला की बालक परिजन की डाट से नाराज होकर यहाँ बैठा है।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक शिवम् पटेरिया पायलट सोहन द्वारा बालक से पूछताछ करने पर बताया कि पिताजी के डांटा से नाराज होकर घर छोड़कर चला आया था, बालक ने बताया कि 7:30 बजे से घर से निकला है। बालक ने अपने गांव एवं पिता जी का नाम बताया, डायल-112 स्टाफ द्वारा बालक को अपने साथ लेकर उसके घर गए, जहाँ बालक के परिजन मिले । बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।