✦

नीमच जिले के थाना मनासा क्षेत्र में महागढ़ गांव में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11/09/2026 को रात्रि 07:27 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मनासा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजमल कुमावत एवं पायलेट राहुल ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उदेश्य से अवसादग्रस्त व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित युवक को परिजन के साथ एफ़ आर व्ही वाहन से शासकीय जिला चिकित्सालय नीमच में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की तत्परता से पीड़ित व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।