✦
छतरपुर के थाना बड़ामलहरा क्षेत्र में बीकानेर स्वीट्स के पास एक 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13/09/2026 को रात्रि 08:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक संजीव एवं पायलेट रामसेवक मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया, बालक परिजन के बारे में कोई जानकारी नही दे पा रहा था। डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक के परिजन की कोई जानकारी नहीं मिलने पर बालक की जानकारी स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर करने पर। कुछ देर बाद बालक के परिजन की जानकारी मिली। बालक के परिजन को संपर्क करने पर पता चला बालक भरवानी गाँव का रहने वाला है, बालक को लेकर भरवानी गाँव गए। जहां बालक के पिता मिले जिन्हें सत्यापन उपरांत बालक को सुपुर्द किया।