Published: 14 Sep 2026, 11:00 AM
✦
भोपाल के थाना छोलामंदिर क्षेत्र के नवजीवन कॉलोनी में एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर की राह भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 13/09/20266 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल छोलामंदिर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक संजीव सिंह तोमर एवं पायलेट भगवान सिंह यादव ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। बालक परिजन के बारे में कोई जानकारी नही दे पा रहा था। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को साथ लेकर आस पास जानकारी लेने पर बालक के परिजन के परिचित मिले है, जिनके द्वारा बालक का पता बताया गया। बालक को लेकर घर पहुंचे, जहाँ बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उसके परिजन के सुपुर्द किया।
