Additional visual — MP Police Dial 112
✦
मुरैना के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार में एक 03 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता थी। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 में दिनांक 14/09/2026 को शाम 05:00 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक सतेंद्र गुर्जर एवं पायलट चरण सिंह ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि बाजार में भीड़ के कारण साथ छूट जाने से बालिका रास्ता भटक गई थी। डायल-112 जवानों द्वारा तत्परता दिखाते हुए एफआरव्ही वाहन से आसपास परिजनों की तलाश शुरू की गई। निरंतर प्रयास से हनुमान चौराहे पर बालिका के परिजन मिल गए, जहाँ पहचान व सत्यापन उपरांत बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।