✦
नरसिंहपुर के थाना चीचली क्षेत्र अंतर्गत गांगई गाँव में एक 12 वर्षीय बालक मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 में दिनांक 14/09/2026 को शाम 07:12 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल चीचली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 645 सुजीत बागरी एवं पायलट अभय कौरव ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालक के माता-पिता के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू की गई। निरंतर प्रयासों से बालक के परिजनों का पता लगा लिया गया, परिजन के थाने आ जाने के बाद पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।