✦
भोपाल के थाना कजलीखेड़ा क्षेत्र में साप्ताहिक हाट में एक 03 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14/09/2026 को शाम 06:18 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक महेश सिंह एवं पायलेट दिनेश बैरागी ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण मे लिया, बालक परिजन के बारे में कोई जानकारी नही दे पा रहा था। डायल-112 जवानों ने बालक को साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालक के परिजन नहीं मिलने पर, एफ.आर.व्ही वाहन से लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट करने पर बालक के परिजन को जानकारी मिली और थाना पहुँचे। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत माँ के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार साप्ताहिक हाट में साथ छूट जाने पर रास्ता भटक गया था।