Published: 15 Sep 2026, 11:00 PM
✦
मैहर के थाना मैहर क्षेत्र के माता मंदिर रोपवे पार्किंग में एक वृद्ध महिला बैठी मिलीं है, जो घर की राह भटक गई है, अपने बारे में कोई जानकारी देने में असमर्थ है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 15 -09 -2026 को दोपहार 12:30 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल मैहर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक नीरज सिंह एवं पायलट सौरभ शर्मा ने तत्काल मौके पर पहुँचकर वृद्ध महिला को संरक्षण में लिया।
डायल-112 जवानों एवं माता मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा वृद्ध महिला से पूछताछ करने पर वृद्ध महिला अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने आसपास पूछताछ की लेकिन महिला के परिजन की कोई जानकारी न मिलने के कारण डायल-112 जवानों ने माता मंदिर समिति के महिला सदस्य की सहायता से वृद्ध महिला को एफआरव्ही वाहन द्वारा सकुशल मैहर थाने लाया गया, अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
