Published: 16 Sep 2026, 11:00 PM
✦
आलीराजपुर जिले के थाना चांदपुर क्षेत्र के मेन बाजार में एक 06 वर्षीय बालक मिला है, जो अपने बारे में जानकारी नही दे पा रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/09/2026 को शाम 04:33 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना चांदपुर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक शिवम एवं पायलेट रलिया ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया, जो अपने परिजन के सम्बन्ध में जानकारी नही बता पा रहा है। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को साथ लेकर आसपास पूछताछ करने पर बालक के परिजन की कोई जानकारी नही मिलने पर,बालक की जानकारी स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में जानकरी भेजने पर, कुछ समय पश्चात बालक के परिजन बालक को ढूँढ़ते हुए मिले, जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को परिजन के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।