Additional visual — MP Police Dial 112
✦
दमोह जिले के थाना मडियादो क्षेत्र में चिरैया घाट के पास दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/09/2026 को दिन के 11:41 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना मडियादो क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन 07 और थाना राजपुरा की एफआरव्ही 09 को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ एफआरव्ही 07 से प्रधान आरक्षक डैनी एवं पायलेट अजय राजपूत तथा एफआरव्ही 09 से उ.नि. इन्द्राज सिंह एवं पायलट राकेश प्यासी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि चिरैया घाट के पास दो मोटर साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से शासकीय अस्पताल मडियादो में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला।