✦

रतलाम के थाना सरवन क्षेत्र में ग्राम पड़ाव्व में एक 03 वर्षीय बच्ची गुम हो जाने से पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/09/2026 को दोपहर 12:27 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल सरवन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 896 विमल निनामा, आरक्षक 745 गजपाल सिंह राठौड़ एवं पायलट जितेंद्र ने मौके पर पहुँचकर बताया की बच्ची खेलते खेलते घर से निकल कर रास्ता भटक गई है।

डायल-112 जवानों ने बच्ची के परिजन को साथ लेकर आस-पास पूछ-ताछ करने पर गांव से कुछ दुरी पर बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बच्ची को परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।