Video Story
✦
टीकमगढ़ के थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में दरगुआ की तरफ जा रहा सरिया से भरा ट्रैक्टर-ट्राली दुद्यान खेड़ा तगेला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/09/2026 को रात्रि 08:00 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात एफआरवी-16 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ आरक्षक धीरेंद्र यादव एवं पायलट शिवकुमार अहिरवार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन की मदद से शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।