Published: 17 Sep 2026, 11:00 PM
✦
ग्वालियर जिले के थाना डबरा सिटी क्षेत्र में बस स्टैंड के पास एक 05 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17/09/2026 को सुबह 08:00 बजे प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना डबरा सिटी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक इंद्रपाल गुर्जर एवं पायलेट मनु महाराज ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया, बालक परिजन के संबंध में कोई जानकारी नही दे पा रहा था।
डायल-112 जवानों द्वारा बालक को एफआरव्ही वाहन से लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर, बालक के परिजन की जानकारी नही मिली। डायल 112 जवान बालक को लेकर एफआरव्ही वाहन से लेकर थाने पहुंचे, थाने से बालक की जानकारी स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप और आस पास के थाना क्षेत्रों में भेजने पर बालक के परिजन की जानकारी मिली। कुछ समय पश्चात बालक के परिजन थाने आये। जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।