✦
जबलपुर जिले के थाना भेड़ाघाट क्षेत्र अंतर्गत भेड़ाघाट रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक 30 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18/09/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना भेड़ाघाट में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक अभिषेक राजपूत एवं पायलेट सचिन कुमार दुबे ने मौके पर पहुँचकर बताया कि नागपुर जा रहा युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने घायल युवक को एफ.आर.व्ही. वाहन से जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचाकर भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल युवक को समय पर उपचार मिला।