Published: 18 Sep 2026, 11:00 PM
✦
धार जिले के थाना पीथमपुर सेक्टर-1 क्षेत्र अंतर्गत देव नारायण स्कूल के पास एक 03 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 17/09/2026 को रात्रि 08 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह मंडलोई एवं पायलट दीपक गहलोत ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, बालिका परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालिका को परिजन के सुपुर्द किया।