✦
गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में राम नगर गांव के पास रोड पर एक मोटरसाइकिल के सामने अचानक मवेशी आ जाने से अनियंत्रित होकर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 01 व्यक्ति घायल हो गया हैं। पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 23-08-2026 को सुबह 10:07 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना राघौगढ़ क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक मनोज कुशवाहा एवं पायलट में घनश्याम कुशवाहा ने तत्काल मौके पर पहुँचकर देखा कि दुर्घटना में 01 व्यक्ति घायल हो गया था।

डायल-112 जवानों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही की और सभी घायल व्यक्ति को तुरंत एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय साडा में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। संकट के समय डायल-112 की इस त्वरित प्रतिक्रिया की स्थानीय नागरिकों और परिजनों द्वारा सराहना की जा रही है।