✦
सिवनी जिले के थाना नगझिर क्षेत्र में ट्रैफिक थाने के पास एक बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 23/09/2026 को सुबह 08:12 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नगझिर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक संजू उइके एवं पायलेट भूपेश डेहरिया ने मौके पर पहुँचकर 10 वर्षीय बालिकाको संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका ने बताया कि हॉस्टल में रहती हूँ, वहाँ से बाहर निकल कर रास्ता भटक गयी हूँ, डायल-112 स्टाफ द्वारा बालिका के बताए हॉस्टल पर संपर्क किया और माता-पिता से भी संपर्क कर थाने बुलाया गया। जहाँ बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बालिका परिजन से मिलने की चाह में बिना बताये हॉस्टल से निकल कर रास्ता भटक गयी।