✦
देवास के थाना खातेगांव क्षेत्र मे धायली गाँव में एक 08 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 23/09/2026 को सुबह 11:37 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल खातेगांव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 643 भरत शर्मा एवं पायलेट मनीष शर्मा ने मौके पर पहुँचकर 08 वर्षीय बालक को संरक्षण में लिया। बालक अपने परिजन की जानकारी नहीं दे पा रहा था, डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर बालक की माँ मिली, जिन्हें साथ लेकर खातेगांव थाना लेकर आये। जहाँ बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बालक माँ के साथ पिपरिया सुहाग से खातेगांव आया था, साथ छूट जाने से रास्ता भटक गया ।