✦
आगरमालवा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वैजनाथमंदिर के पास एक 08 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 23/09/2026 को रात्रि 09:32 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सउनि विजय बड़गोतिया एवं पायलेट संजय कुमार दांगी ने मौके पर पहुँचकर 08 वर्षीय बालक को संरक्षण में लिया। बालक आपने परिजन के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा था, डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश और पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर, डायल-112 जवानों ने को थाना लेकर गए और बालक के बैग की जाँच करने पर आधार कार्ड मिला जिसके माध्यम से माता-पिता का पता कर संपर्क करके थाना बुलाया गया। बालक के परिजन थाना आये,जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।