✦

ग्वालियर जिले के थाना डबरा सिटी क्षेत्र में ओम पब्लिक टॉवर के पास एक 03 वर्षीय बालिका मिली है,जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 23/09/2026 को शाम 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल डबरा सिटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक इंद्रपाल सिंह गुर्जर एवं पायलेट रवि पचौरी ने मौके पर पहुँचकर 03 वर्षीय बालिका को संरक्षण में लिया। बालिका परिजन के बारे में जानकारी नही दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास के क्षेत्रों में पूछताछ करने पर, बालिका के परिजन बालिका को ढूँढ़ते हुए मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।