✦
सागर के थाना छानबीला क्षेत्र अंतर्गत शाहगढ़ में एक 14 वर्षीय बालक मिला है, जो अपने घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 में दिनांक 24/09/2026 को सुबह 11:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल छानबीला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 368 गेंदा प्रसाद एवं पायलट सोने सिंह ने तत्काल मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालक के माता-पिता के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू की गई। बालक के परिजनों की जानकारी न मिलने पर बालक को थाने लेकर आये जहाँ बालक के परिजन बालक को ढूढ़ते हुये पहुंचे। जहाँ पहचान व सत्यापन उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।