Published: 26 Sep 2026, 11:00 AM
✦
रायसेन के थाना सुल्तानगंज क्षेत्र में ग्राम खामखेड़ा में झाड़ियों के पास परित्यक्त अवस्था में एक नवजात शिशु मिला है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25/09/2026 को शाम 04:09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुल्तानगंज क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी।
डायल-112 एवं थाना पुलिस स्टाफ ए.एस.आई. अमृत लाल मालवी, प्रधान आरक्षक 472 अशोक कुमार तथा पायलट सुजान विश्वकर्मा ने तत्काल मौके पर पहुँचकर झाड़ियों में मिले नवजात शिशु को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने नवजात को एफ.आर.व्ही. वाहन की मदद से तत्काल शासकीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ नवजात का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।