Published: 28 Sep 2026, 11:00 AM
✦
टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर क्षेत्र के कुड़ीला चौराहा पर एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो अपने बारे में जानकारी नही दे पा रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27/09/2026 को शाम 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना खरगापुर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक भागीरथ लोधी एवं पायलेट देवेंद्र यादव ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। जो अपने परिजन के सम्बन्ध में जानकारी नही बता पा रहा है। डायल-112 जवानों द्वारा बालक को साथ लेकर आसपास पूछताछ करने पर कुछ समय पश्चात बालक के परिजन बालक को ढूढ़ते हुए मिले, जिन्हें बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को पिता के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा का आभार और पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।