Published: 29 Sep 2026, 11:00 AM
✦
सागर जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पथरिया जाट गाँव में एक 10 वर्षीय बालक मिला है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है,सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 28/09/2026 को रात्रि 08 बजे प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक सतीश विश्वकर्मा एवं पायलट शरद मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।
डायल-112 जवानों ने बालक से स्नेहपूर्वक परिजन के बारे में पूछताछ करने पर बालक ने बताया कि में मोतीनगर थाना क्षेत्र में रहता हूँ, माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल कर रास्ता भटक गया था, डायल-112 जवानों ने बालक के बताये पते पर, बालक को साथ लेकर पहुँचे, जहाँ बालक द्वारा पहचान एवं सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजन ने डायल-112 सेवा तथा पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।