Published: 29 Sep 2026, 11:00 AM
✦
मंदसौर जिले के थाना अफजलपुर क्षेत्र डिगाँव में एक 12 वर्षीय बालक गुम हो गया है, परिजन काफी समय से बालक को ढूँढ रहे है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28/09/2026 को रात्रि 11 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना अफजलपुर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ सैनिक भेरू गोस्वामी एवं पायलेट कृष्णवल्लभ दुबे ने मौके पर पहुँचकर परिजन से बालक के सम्बन्ध में जानकारी और फोटो लेकर आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करने पर काफी समय प्रयास के बाद बालक मिला। डायल-112 जवानों ने बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने लेकर लाये। थाने पर परिजन को बुला कर, बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।