Published: 01 Oct 2026, 11:00 AM
✦
भोपाल जिले के थाना ईटखेड़ी क्षेत्र अंतर्गत गोल खेड़ी के पास एक 10 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 30/09/2026 को शाम 05:26 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक अरुण एवं पायलट पुरषोत्तम ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा बालिका से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका ने बताया की सुखीसेवनियाँ क्षेत्र में ओंकरसेवनियाँ गाँव में रहती है। बालिका के बताये अनुसार सुखीसेवनियाँ थाने में संपर्क करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली, जिन्हें संपर्क कर ईटखेड़ी थाना बुलाया गया। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर थाना पहुंचे। कुछ समय पश्चात् बालिका के परिजन थाने आये, जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।