Published: 04 Oct 2026, 10:50 AM
✦
धार जिले के थाना बदनावर अंतर्गत पीतगारा रोड पर सड़क पर नीलगाय आने के कारण एक व्यक्ति उससे टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 04-10-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बदनावर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रताप सिंह चौहान एवं पायलट प्रभु मकवाना ने मौके पर पहुँचकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ घायल का उपचार किया जा रहा है।
