✦
सागर के थाना बीना क्षेत्र के अंतर्गत महावीर चौक पर एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 05/10/2026 को रात्रि 08:35 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल बीना थाना क्षेत्र में तैनात एफ़ आर व्ही को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक संदीप प्रधान एवं पायलट जसवंत साहू ने मौके पर पहुँचकर बताया की पैदल जा रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था। घायल व्यक्ति बात करने की स्थिति में भी नहीं थे। व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए डायल -112 जवानों ने तत्काल स्ट्रेचर की मदद से एफआरवी वाहन में बैठाकर शासकीय अस्पताल बीना लेकर पहुँचे, जहाँ समय पर उनका इलाज चालू करवाया गया। डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता से रात्रि समय घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।