✦
टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में 02 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 08/10/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर दिगौड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक अजीत सिंह एवं पायलट सचेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें 02 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिगौड़ा में भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।