✦
उमरिया थाना मानपुर क्षेत्र में रोहनिया पेट्रोल पंप के पास एक बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 07/10/2026 को दोपहर 12:32 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मानपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक अजय रघुवंशी एवं पायलेट अरुण जयसवाल ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक 04 वर्षीय बालक मिला है जो अपने घर का रास्ता भटक गया है। बालक परिजन के संबंध में कोई जानकारी नही दे पा रहा था। बालक द्वारा स्कूल की यूनिफार्म पहनी थी, जिससे स्कूल की जानकारी मिली। स्कूल स्टाफ से संपर्क कर मौके पर बुलाया गया और बालक द्वारा पहचान एवं सत्यापन उपरांत बालक को स्कूल स्टाफ के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक स्कूल से निकल कर घर जाना चाहता था किन्तु रास्ता भटक गया |