✦
धार जिले के थाना नालछा क्षेत्र में आली गांव बागड़ी फाटा के पास एक कर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 06 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08-09 -2026 को दोपहर 03 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नालछा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन 01 को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक जितेंद्र कन्नौजे एवं पायलेट वीरेंद्र भूरिया ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बागड़ी फाटा के पास आली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें सवार 06 व्यक्ति घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन की सहायता से जिला अस्पताल धार में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है