✦
सिवनी के थाना छपारा क्षेत्र में बंजारी घाट पर ट्रक और कार की टक्कर हो जाने से 06 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 08/09/2026 को सुबह 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल छपारा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन FRV-14 एवं FRV-16 को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 335 तुलसीराम, सैनिक श्याम ठाकुर, एवं पायलट आर्यन ठाकुर और पायलट सनी ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रक और कार की टक्कर में, कार में फंसे सभी 03 बच्चे, 02 महिला समेत 06 घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू कर त्वरित कार्यवाही करते हुए, FRV-14 एवं FRV-16 को मदद से शासकीय अस्पताल छपारा में भर्ती करवाया गया, जहाँ सभी घयलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला।