Published: 12 Oct 2026, 11:45 AM
✦
छतरपुर जिले के थाना बकस्वाहा क्षेत्र अंतर्गत पठार गाँव के पास एक 04 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11/10/2026 को शाम 04 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बकस्वाहा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक प्रीतम प्रजापति एवं पायलट राजकुमार सिंह ठाकुर ने मौके पर पहुँचकर बालिका को संरक्षण में लिया, बालिका परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रही थी। डायल-112 जवानों ने बालिका को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बालिका के परिजन की जानकारी मिली। डायल-112 जवान बालिका को लेकर घर पहुंचे, जहाँ बालिका के परिजन मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।