✦
इंदौर के थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में एम.ओ.जी.लाइन से एक 12 वर्षीय बालक गुम हो गया है, बालक के परिजन काफी समय से बालक को ढूँढ रहे है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11/10/2026 को शाम 05:31 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना छत्रीपुरा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक नरेश सोनी एवं पायलेट संजय रावल ने मौके पर पहुँचकर परिजन से बालक के सम्बन्ध में जानकारी और फोटो लेकर आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करने पर, कुछ समय पश्चात बालक मिला। डायल-112 जवानों ने बालक को सुरक्षित संरक्षण में लिया और परिजन को बुला कर, बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।