✦
रीवा जिले के थाना बिछिया क्षेत्र कृष्णा नगर में एक 14 वर्षीय किशोरी घर से नाराज होकर निकल गयी है,परिजन काफी समय से तलाश कर रहे है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 12/10/2026 को रात्रि 10 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना बिछिया में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक दुर्योधन एवं पायलेट मोहसिन खान ने परिजन से किशोरी के सम्बन्ध में जानकारी लेकर आस-पास के क्षेत्र में किशोरी की तलाश करने पर किशोरी,जोहरी रिंग रोड़ बाईपास पर जाती हुई दिखाई दी। डायल-112 जवानों द्वारा किशोरी को समझाईश देकर एफआरव्ही वाहन से लेकर किशोरी के गाँव पहुँचे। जहाँ किशोरी द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।