Published: 14 Oct 2026, 11:20 AM
✦
अशोक नगर जिले के थाना मुंगावली क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या के उद्देश्य से रेलवे पटरी पर जाने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 13/10/2026 को शाम 06 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल-112 जवानों आरक्षक 556 हरि सिंह लोधी एवं पायलट राकेश सिंह दांगी ने 13 मिनट में मौके पर पहुँचकर पीड़ित व्यक्ति की तलाश शुरू कर डायल-112 स्टाफ लगातार पीड़ित से फ़ोन पर संपर्क में रहे , पीड़ित व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर मिला। डायल-112 जवानों ने पीड़ित व्यक्ति को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग कर समझाईश दी गयी और सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस जवानों का धन्यवाद किया।
