✦
बालाघाट के थाना मलाजखंड क्षेत्र अंतर्गत थाने के पास दो किशोर घूम रहे है, जो घर का रास्ता भटक गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 14/10/2026 को रात्रि 11:45 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मलाजखंड थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक मंगलेश धुर्वे एवं पायलेट रजत ने मौके पर पहुँचकर दोनों किशोर को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों द्वारा किशोर से स्नेहपूर्वक परिजन की जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि भड़गाँव में रहते है, झाँकी देखने घर से निकले थे, रात्रि में स्थानीय जानकारी ना होने से रास्ता भटक गए, डायल-112 जवानों ने दोनों किशोर को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर, बताये पते पर पहुँचे, जहाँ किशोर के परिजन मिले, जिन्हें किशोर द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।