✦

टीकमगढ़ जिले के थाना कुड़ीला क्षेत्र के अंतर्गत मंगुवान गाँव के पास दो मोटर साइकिल की टक्कर में 03 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 14/10/2026 को 03:30 बजे प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर कुड़ीला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अजय पटेल एवं पायलट रामदीन अहिरवार ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर में 03 व्यक्ति घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्तियों को एफ.आर.व्ही वाहन से लेकर शासकीय चिकित्सालय बल्देवगढ़ में भर्ती कराया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।