✦
धार के थाना तिरला क्षेत्र में ग्राम बोधवाड़ा के पास में एक 40 वर्षीय युवक फाँसी का फंदा लगाने का प्रयास कर रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15/10/2026 को दोपहर 01:22 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना तिरला क्षेत्र में तैनात डायल- 112 FRV-13 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक रतन भाभर एवं पायलट नरेंद्र सिंह पटेल ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उद्देश्य से 40 वर्षीय युवक ने फाँसी का फंदा लगा लिया था, डायल 112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पंखे में लटक रहे पीड़ित युवक को परिजन के की मदद से तत्काल फंदे से उतार लिया था, घटना में घायल युवक और परिजन को एफआरव्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय धार में भर्ती कराया। डायल 112 की तत्परता से अवसादग्रस्त 40 वर्षीय युवक को समय पर उपचार मिला। डायल-112 - आपातकाल में त्वरित सहायता, जनसेवा एवं जनजीवन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।