✦
छिंदवाड़ा जिले के थाना नवेगांव क्षेत्र में नवेगांव के पास सवारी ऑटो और मोटर साइकिल की टक्कर में 03 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 15 /10 /2026 को 02:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नवेगांव थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक नीरज बहल्लावी एवं पायलेट धर्मेंद्र श्रीवास ने मौके पर पहुँचकर बताया कि सवारी ऑटो और मोटर साइकिल की टक्कर हो जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए थे, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों घायलों को एफ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय जिला अस्पताल दमुआ में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।