✦

मुरैना जिले के थाना अम्बाह क्षेत्र में मोटर साईकिल और ट्रैक्टर का एक्सीडेंट हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22/10/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल अम्बाह थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ आरक्षक राजेश यादव एवं पायलेट ऋषिकेश शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि ट्रैक्टर और मोटर साइकिल का एक्सीडेंट हो जाने से मोटर साईकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल अम्बाह में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।