✦
नर्मदापुरम जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में बीटीआई ज्ञानोदय स्कूल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 22/10/2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर डायल-112 वाहन मदद के लिए रवाना किया गया।


डायल-112 स्टाफ आरक्षक विनोद बिलथरिया एवं पायलट आमीन खान मौके पर पहुँचकर बताया कि सलकनपुर से पैदल लौट रहा व्यक्ति पटरी पर चल रहा था। ट्रेन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में भर्ती कराया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।