Published: 23 Oct 2026, 11:11 AM
✦
उज्जैन जिले के थाना नागदा क्षेत्र अंतर्गत रंगोली गार्डन के पास ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे एक महिला और एक पुरुष एवं एक बच्चा गिरकर घायल हो गए। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 22 /10/2026 को शाम 05 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल नागदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 में तैनात स्टाफ आरक्षक अरुण गुर्जर एवं पायलट अर्जुन नाथ योगी ने मौके पर पहुँच का बताया कि मोटर साइकिल से जा रहे बच्चे संग दम्पति ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन से तत्काल जनसेवा हॉस्पिटल पहुँचाया। डायल-112 जवानों की सजगता और तत्परता से घायल परिवार को समय पर उपचार मिला।